-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

टमकोर निवासी उत्तम जैन भाजपा मलसीसर मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने।

 उत्तम जेन को बनाया मंडल युवा मोर्चा अध्य्क्ष।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष पवन मावण्डिया के निर्देश पर झुंझुनूं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने झुंझुनूं ग्रामीण मंडलो का विस्तार करते हुए मंडावा विधानसभा क्षेत्र के मलसीसर ग्रामीण मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तम जैन टमकोर को बनाया हैं।

इस अवसर पर उत्तम जैन ने प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि में संगठन का एक छोटा सा कार्यकर्ता हु ओर संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका में बखूबी निर्वहन करूंगा ओर अपने पद पर रहते हुए संगठन की रीति व नीति का पालन करते हुए संगठन की विस्तारात्मक नीतियों पर पूरा काम करूंगा।


वहीँ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल ने बताया कि मलसीसर मंडल का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ,मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष  व जिला अध्यक्ष व मोर्चा जिलाध्यक्षों ने संगठन का विस्तार करते हुए मलसीसर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तम जैन ,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद्र नायक ,ओबीसी मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पनवाड़ी, व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग को नियुक्त किया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code