-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

झुंझुनूं शर्मसार:- रिटायर्ड फौजी ने किया 12 साल की मासूम के साथ रेप।

 झुंझुनूं में नाबालिग लड़कियों से रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों अलसीसर में एक मामला सामने आया था जिसके बाद रविवार को फिर से एक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक रिटायर्ड फौजी ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है।




12 साल की नाबालिग बच्ची को खेलता देख रिटायर्ड फौजी की बिगड़ी नीयत, उसी के घर में ले जाकर किया दुष्कर्म।

आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना इलाके में एक 60 साल के रिटायर्ड फौजी द्वारा 12 साल की बच्ची से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। बगड़ थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी सुल्तान  को गिरफ्तार कर लिया है। बगड़ थाना एसएचओ श्रवण कुमार ने बताया की घटना शनिवार सुबह की है। एक गांव में कुछ बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। वहां से गुजर रहे रिटायर्ड फौजी सुल्तान की नजर बच्ची पर पड़ी। आरोपी ने पता किया तो बच्ची के माता पिता घर नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद बुरी नियत से सुल्तान बच्ची को बहला फुसलाकर उसका हाथ पकड़ कर उसके घर के अंदर ले गया ओर रेप किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


आरोपी के जाने के बाद बच्ची ने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। बच्ची ने का कि घर में आने वाले अंकल ने गलत काम किया है। जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने खेत पर गए बच्ची के माता-पिता को फोन कर घर बुलाया। बच्ची से जानकारी लेकर बच्ची के पिता ने बगड़ थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


बगड़ थाना अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि एक गांव में रहने के चलते आरोपी का बच्ची के घर आना जाना था। बच्ची आरोपी को अंकल बुलाती थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी की नजर बच्ची पर पड़ी तो नियत खराब हो गई। आरोपी के परिवार में पत्नी और दो लड़कियां है। आरोपी की दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code