-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तैयारियां : मलसीसर में जुटे कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता BRO गोविंद सिंह ने लिए फीडबैक।

मलसीसर के सिरोहा गेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में आगामी ब्लाक कार्यकारिणी के संगठनात्मक विस्तार व चुनाव के लिए चर्चा की गई । पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी बनाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को अपने प्रस्ताव भेजे।

 बैठक में चुनाव अधिकारी प्रेदश कॉंग्रेस सोशल मीडिया महासचिव गोविंद सिंह पटेल व सेवादल महासचिव अंकुर बहड़ के निर्देशन में आयोजित की गई।

 बैठक का शुभारंभ अतिथियों को माला व साफा पहनाकर किया गया । वहीं चुनाव अधिकारी गोविंद सिंह पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नई कार्यकारिणी बनाने के लिए उनके विचार आमंत्रित किए व चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके फीडबैक लिए। साथ ही पार्टी को क्षेत्र में मजबूत बनाने व विकास कार्य को जन जन तक पहुंचने की दिशा में काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए । BRO गोविंद सिंह ने बताया की पार्टी प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है,विकास कार्यों के दम पर पार्टी फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। 

              (कार्यक्रम का वीडियो)

कार्यक्रम में अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील खीचड़ ,मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सलीम सिगड़ी, सज्जन पुनिया, बिसाऊ चेयरमैन मुस्ताक खाँ हाजी, मलसीसर सरपंच ताराचंद जांगिड़ ,पूर्व सरपंच संतोष कुमार हाकिम,पूर्व सरपंच विनोद प्रजापति, बिसाऊ नगर पालिका उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, एडवोकेट अयूब खान नगर अध्यक्ष बिसाऊ, पवन कुमार मेघवाल पूर्व सरपंच मलसीसर, सत्तार पहाड़िया मलसीसर, उस्मान खान सरपंच धनुरी, असलम सिरोहा मलसीसर, मो.मुख्तियार सरपंच प्रतिनिधि कोलिंडा, मकसूद खान पार्षद बिसाऊ, अब्दुल करीम पार्षद बिसाऊ, नेमीचंद खटीक पार्षद बिसाऊ, बजरंग लाल सैनी मलसीसर, इमरान सरोवा मलसीसर ,सुशील जांगिड़ मलसीसर ,इलियास खान पार्षद बिसाऊ, सेवादल उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच धनुरी अब्दुल गफ़ूर,ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल अब्दुल वाहिद सहित क्षेत्र के सरपंच, ब्लॉक मेंबर ,पार्षद व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code