-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

तेरापंथ धर्मसंघ की शासन माता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का हुआ महाप्रयाण।

तेरापंथ धर्म संघ की साध्वी प्रमुखा शासन माता महासती कनक प्रभा जी को 17 मार्च की सुबह दिल्ली में संथारा करवा दिया गया है ।


दिल्ली के महरौली में स्थित अध्यात्मा साधना केंद्र में तेरापंथ धर्म संघ के गुरु परम पूज्य युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने उक्त संथारा करवाया है। पहले यह संथारा तिविहार करवाया गया था, यानी संथारे के  इस नियम में सादा जल ग्रहण किया जा सकता है। मगर अभी अभी जानकारी मिली है कि हालातों और परिस्थितियों को देखते हुए शासन माता साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी को चोविहार संथारा करवा दिया गया है । जैन धर्म के इस ब्रह्मा व्रत में जीवन का स्वेच्छा से त्याग किया जाता है जिसमें सबकुछ का त्याग कर मोक्ष यात्रा की भावना रखी जाती है।

           (संथारे का वीडियो देखें)



ज्ञात रहे साध्वी प्रमुखा का महाप्रयाण आज सुबह 8:45 मिनट पर आध्यात्म साधना केंद्र में हुआ है।
 महान है शासन माता जो अध्यात्म धर्म की एक विशिष्ट नहीं विशिष्टता की मिसाल है। झुंझुनूं समाचार शासन माता साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी के उत्तम अध्यात्म भावना तथा मोक्ष गमन की मंगल कामनाएं करता है। शासन माता साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी की महाप्राण यात्रा अध्यात्म साधना केंद्र वर्धमान समवशरण से शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर 5:00 बजे अनुकंपा पवन के पास तेरापंथ परिसर में पहुंचेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code