चूरू के दुधवाखरा पुलिस ने कि बड़ी कार्रवाई।
चूरु सदर थाना पुलिस ने एसपी नारायण टोगस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चूरू के दुधवाखरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो अफीम पकड़ी है। दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर कार में 1 किलो अफीम बरामद हुई। बाजार में 1 किलो अफीम की कीमत लगभग 2 लाख रूपए बताई जा रही है पुलिस ने 1किलो अफीम के साथ कार को जप्त कर सुरेश बावरी, मुकेश बावरी अनिल गूगसरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनो आरोपी चितोड़गढ से पंजाब जा रहे थे। तीनो आरोपी नागोर जिले के रहने वाले है।
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय यहाँ दर्ज करें।