-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

टमकोर में हुआ "उमंग 2022" का आयोजन।

 टमकोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2022 का आयोजन सोमवार को विद्यालय प्रांगण में हुआ



 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार खीचड़ थे।
विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार कपूरिया एसीपी, नवीन कुमार ढाका कार्यक्रम अधिकारी, राजेंद्र सिंह खींचड़ एसीपी ,गुरुदयाल सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, महेंद्र कटारिया अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व फारुक हुसैन प्रधानाध्यापक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टमकोर थे।


अतिविशिष्ट अतिथि गोकुल चंद सोनी, नरेंद्र सिंह शेखावत ,छतर सिंह छाजेड़, हरदेव सिंह चौधरी, रामकुमार घोड़ीवाल, सरदारा राम जांगिड़, रतनलाल छाजेड़,सुधीर जांगिड़ व रणजीत सिंह छाजेड़ थे।
 अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गायन व गणेश वंदना कर अतिथियों का स्वागत किया।

  
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ढाका ने अतिथियों का शॉल पहन उठाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के भौतिक सुधार में आर्थिक सम्बल देने पर भामाशाहो का सम्मान एव पूर्व छात्रों को अनुसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट कार्यों व सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रतीक चिन्ह व अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
   (कार्यक्रम का वीडियो देखें नीचे दिए गए लिंक पर)



 कार्यक्रम में प्रह्लाद राय योगी,सुरेंद्र शर्मा,शमशेर सिक्का, नरेंद्र सिंह शेखावत, देवकरण मीणा, विजयपाल चाहर, रघुवीर धेतरवाल, कैप्टन भंवरलाल , प्रेमचंद जांगिड़, तुलसाराम प्रजापत, नरेंद्र धेतरवाल आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक संजय शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code