-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या।

 


मशहूर पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है । उन पर पंजाब के मानसा शहर के पास  जवाहरपुर गांव में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मुसेवाला की जान चली गई और उनके दो साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में सीएम भगवत मांग की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मुसेवाला की सिक्योरिटी हटाई थी।

मुसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 लोगो की सेक्युरिटी थी। वही आप सरकार ने उनकी सेक्युरिटी हटा कर उनके पास सिर्फ दो ही गनमैन छोड़े थे। शुरुआती सूचना के अनुसार सिद्दू मूसे वाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे । काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़फायरिंग की। जिसमे उनको हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।


 घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मुसेवाला को गोलियां मार दी गई । उस वक्त मुसे वाला खुद अपनी थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। उनके साथ सवार उनके दो दोस्त भी इस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए। जो अस्पताल में भर्ती हैं।

मुसेवाला ने विगत विधानसभा चुनाव कांग्रेश की  टिकट पर लड़ा था। चुनाव सिद्दू मूसे वाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में मुसे वाला हार गए थे, और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बने थे।

 हाल ही में सीएम भगवत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में विजय सिंगला को उन्हें पद मुक्त कर बर्खास्त कर दिया था। विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे थे, जिनके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था। मुसेवाला सिंगला से 63323 वोट के अंतर से हार गए थे। मुसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को हुआ था। मुसेवाला मानसा जिले के  मुसेवाला गांव के रहने वाले थे। उनके पिता भोला सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड है व माँ चरन कोर मुसेवाला गांव की सरपंच हैं।

    (AK-47 से की हत्या वीडियो आया सामने)



एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल बिट्टु ने मुसेवाला की हत्या के लिए अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान को जिम्मेदार बताया हैं। उन्होंने कहा कि उनके एक गलत फैसले के चलते कॉंग्रेस के युवा नेता और प्रसिद्ध गायक मुसेवाला की हत्या हुई हैं।

 मुसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी। जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था, मूसे वाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है । ऐसे में इसके लिए  उनकी सुरक्षा के लिए उनको दूसरा इंतजाम करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code