-->

Ticker

9/recent/ticker-posts

Ad Code

पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, जान से मारने व विडीयो वायरल करने की दी धमकी।

 पति के दोस्त ने किया पत्नी से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो: जान से भरने व वीडियो वायरल करने की दी धमकी,थाने में मामला हुआ दर्ज,आरोपी रविंद्र सिंह जाट फरार।

झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ सूरजगढ़ थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति का दोस्त व फरट निवासी रविंद्र सिंह जाट ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।आरोपी लंबे समय से महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और उसकी अश्लील विडीयो क्लिप भी बना ली और अश्लील क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा।

वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी रविंद्र सिंह जाट का विरोध करने पर वह महिला को जान से मारने और पति को अश्लील क्लिप दिखाने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। आखिर कर आरोपी से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई।जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, सूरजगढ़ थाने के सीआई इंद्र प्रकाश ने सूरजगढ़ सामुदायिक अस्पताल में महिला का मेडिकल करवाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एक लाख रुपये की डिमांड की,नहीं देने पर महिला की अश्लील विडीयो क्लिप सार्वजनिक करने की दी धमकी।

आरोपी रविंद्र सिंह ने महिला पर दबाव बना कर एक लाख की डिमांड कर डाली और धमकी देते हुए कहा कि अगर एक लाख नहीं दिए तो उसकी अश्लील क्लिप को सार्वजनिक कर देगा।लोक लाज के भय से महिला चुप रही और आरोपी महिला का देहशोषण करता रहा।आखिर में परेशान होकर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई और उसके बाद महिला ने सूरजगढ़ थाने में फरट निवासी रविंद्र सिंह जाट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रविंद्र सिंह जाट फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code