लुटेरी दुल्हन:- झुंझुनूं में लुटेरी दुल्हन ने लूटा फिर दूल्हे को।
मामला थाने में हुआ दर्ज, दुल्हन सहित एजेंटों पर केस किया गया, पुलिस जुटी जांच में।
बगड़ थाना इलाके के भड़ौदा कलां के एक जने ने शादी के नाम पर रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक गांव के लालचंद ने रिपोर्ट में दर्ज करवाया कि भड़ौदा कला के विकास ने उससे कहा कि अजय पूनिया व दिनेश सहारण खेमाणा चूरु, देशराज लिलकी चूरु व अशोक चहल बड़ी हरियाणा शादी करवाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने उसे दिल्ली ले जाकर लड़की दिखाई। 25 अगस्त को उन्होंने मनीषा उर्फ पिंकी से दिल्ली में उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद मनीषा उसके साथ घर पर आ गई। 1 सितंबर को उसके घर पर दो औरत व एक लड़का आया। मनीषा ने कहा कि वो उसकी मां, मौसी व भाई हैं और तीनों मनीषा को साथ लेकर चले गए। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। आराेपियों ने शादी के नाम पर साढे़ 3 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस लुटेरी दुल्हन उसके साथियों की तलाश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय यहाँ दर्ज करें।