डॉ खुशाल यादव ने किया झुंझुनूं जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण।
बुधवार, मई 17, 2023
राज्य सरकार द्वारा सोमवार को आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। जिसके तहत झुंझुनू जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का तबादला किया गया था। जिनके स्थान पर डॉ खुशाल यादव को झुंझुनू के जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया था। झुंझुनू में नवपदस्थापित जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने उन्हें पद भार सौपते हुए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान डॉ यादव ने विभागीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों से भी परिचय किया। इस दौरान एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम झुंझुनू सुप्रिया कालेर, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद असफाक खान, पीआरओ हिमांशु सिंह व एपीआरओ विकास चाहर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
अपनी राय यहाँ दर्ज करें।